दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मनाया गया मजदूर दिवस, हक और अधिकार की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प
भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में भाकपा माले द्वारा शुक्रवार को 1:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं,बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जारी संघर्ष की याद दिलाने का दिन है।