चंदिया: ग्राम जोगिन से एक युवक लापता, चंदिया थाने में गुमशुदगी दर्ज; पुलिस ने तलाश शुरू की
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिन निवासी सुमित्रा कोल ने चंदिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे अमित कोल घर पर नहीं मिला। परिजनों ने आसपास के मोहल्ले, गांव तथा रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने चंदिया थाना पहुंचकर सूचना दी।