खंडवा नगर: ओंकारेश्वर में 5 दिन तक अद्वैत का संदेश, 17 को सीएम मोहन यादव आएंगे, आचार्य शंकर प्रकटोत्सव का आयोजन होगा
कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, पद्मश्री निवेदिता भिड़े और स्वामी शारदानंद सरस्वती सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान अद्वैतामृतम् विमर्श श्रृंखला में अद्वैत वेदांत की विभिन्न परंपराओं और समकालीन विषयों पर चर्चा होगी।