बाह: पिनाहट में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल
पिनाहट कस्बे से पापरीनागर की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को देवगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में नगला परसती निवासी रमेश, मनसुखपुरा निवासी 35 वर्षीय मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार शाम 4 बजे बताया गया कि रमेश का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि मूलचंद के पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंच