लोहंडीगुडा: चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला ने रीले बनाने के लिए जान से खिलवाड़ किया, वीडियो हुआ वायरल
बस्तर के पर्यटन केंद्र चित्रकोट में रील बनाने की सनक में जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है, जहां महिला ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए सर्किट हाउस की छत में चढ़कर रील बनाई और सोशल मीडिया में इसे पोस्ट कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, सर्किट हाउस में सरकारी और VIP मेहमानों का आना जाना रहता है।