सईसपुरा का शफीक खान राइन मार्केट बड़ौदी में ट्रकों की पेंटिंग का काम करता था। बारिश के मौसम में यह काम कम हो जाने पर उसने गिर्राज धाकड़ की बेल्डिंग की दुकान पर हेल्परी करना शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम दुकान पर बेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी शफीक को लोहे की चद्दर पकड़ाई गई। इसी दौरान बेल्डिंग मशीन की अर्थिंग से चद्दर में करंट दौड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।