कौंच: बारिश में दलदल बनी घुसिया गांव की गौशाला, बदहाल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कीचड़ में फंसे गौवंश
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुसिया सोमवार दोपहर 3 बजे गौशाला की बदहाल व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। बारिश के बाद पूरी गौशाला दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे गोवंश चारा और पानी तक पहुंचने के लिए कीचड़ में फंसने को मजबूर हैं। अव्यवस्थाओं के कारण कई गोवंश भूख-प्यास से परेशान दिखाई दे रहे हैं।