पीसांगन: चाचा होटल के सामने दोराई हाईवे पर पार्किंग में खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग गई, मचा हड़कंप, वायरल वीडियो आया सामने
रविवार शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचा होटल के सामने दोराई हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई,देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रेलर चपेट में आ गया,आग इतनी भयानक थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।