कामां: जुरहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साल से फरार इनामी सहित 3 वांछित आरोपियों को दबोचा
जुरहरा ने हत्या के मामले में करीब 7 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी मुल्जिम को गिरफ्तार किया। वहीं लूट के मामले में 12 साल से फरार आरोपी को भी दबोचा गया। इसके अलावा प्रकरण संख्या 139/26 में दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया। कार्यवाही की सूचना सोमवार शाम 6 बजे मिली है मामले में अनुसंधान जारी है। डीग एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई।