बीना: ग्राम धनसरा में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मारपीट, बीना थाने में शिकायत दर्ज
Bina, Sagar | Apr 8, 2025 ग्राम धंसरा में खेत की नरवाई में आग लगने की सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड को मिली थी सूचना मिलते ही मौके पर नगर पालिका फायर ब्रिगेड चालक रामेश्वर यादव एवं फायरमैन सुजीत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। जहां पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने बिना थाने में की है।