बीना: शास्त्री वार्ड में पाइपलाइन शिफ्टिंग के बाद ठेकेदार ने गड्ढा खुला छोड़ा, लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे
#jansamasya
Bina, Sagar | Apr 8, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा शास्त्री वार्ड में करीब 15 दिन पहले पाइप शिफ्टिंग का काम किया गया था। लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद ठेकेदार ने गड्ढा खुला छोड़ दिया जिसके वजह से स्थानीय लोग परेशान है और लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं उसके बावजूद भी गड्ढे को बंद नहीं किया गया।