पूरनपुर: गांव ढक्का चार्ट में बाढ में फंसे पाँच लोगों का रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर की मदद से निकालकर, सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का चार्ट में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ आ गई। इस दौरान कुछ लोगों ने किसी तरह गांव से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बाढ आने से पाँच लोग फंस गए थे। जिनका सम्पर्क भी टूट गया था। किसी तरह उनको तलाश कर हेलीकॉप्टर की मदद से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।