खैरथल: खैरथल में कर्मचारियों को जेम पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया
जिला कोष कार्यालय खैरतल तिजारा में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जेम पोर्टल के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग तथा ऑनलाइन क्रय प्रक्रिया को सरल पारदर्शी एवं दक्ष बनाना रहा। सुरेश कुमार बंसल ने जेम पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।