प्रतापगढ़: अंतरराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर हस्ताक्षर अभियान, बालश्रम उन्मूलन का लिया गया संकल्प
प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर बालश्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बालश्रम का समर्थन नहीं करने तथा कहीं भी बालश्रम दिखाई देने पर इसकी सूचना प्रशासन, पुलिस विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं संबंधित संस्थाओं को देने का