पीएम मोदी के जन्मदिन पर आरटीओ कार्यालय बहराइच दीयों
से हुआ जगमग, 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 सितंबर से
17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का
शुभारंभ बहराइच में भी बड़े उत्साह के साथ हुआ।
बहराइच के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय
परिसर को दीपों से सजाकर पूरी तरह जगमग कर दिया गया।
परिसर में सैकड़ों दिए जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की
कामना की गई और सेवा पखवाड़े का संकल्प लिया गया।इस
अवसर पर आरटीओ सुशील कुमार, पीटीओ अवध राज गुप्ता,
आरआई प्रदीप कुमार सहित कार्यालय के बाबू और समस्त
कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि 17 अक्टूबर
तक चलने वाले इस अभियान के तहत आमजन की सुविधा,
स्वच्छता और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
#आशीर्वादकादिया