मनोहरथाना: मनोहरथाना में भारत गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और अनियमितताओं को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। शनिवार को मनोहरथाना के परेशान उपभोक्ताओं ने लामबंद होकर उपखंड अधिकारी (SDM) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।डायरी और पैसे लेकर सिलेंडर दूसरों को सप्लाई करने का आरोप।