हुज़ूर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, महिला चरस तस्कर सहित तीन गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चरस शाहजहांनाबाद की रहने वाली महिला तस्कर से खरीदता था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर शाहजहानाबाद स्थित घर पर दबिश दी|