खाचरौद: मंडी में 4 को कुचलने का CCTV फुटेज, महिला की मौत: खाचरोद में सब्जी खरीद रहे थे लोग; ऊपर से निकली गोवंश से भरी पिकअप
खाचरौद में शनिवार सुबह लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में गोवंश से भरी पिकअप ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में रेखा नाम की महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।घायलों में मृतक के पति नंदराम, सागरबाई पति बद्री और भेरूलाल शामिल हैं। घायलों के हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई