सदर: बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, अधेड़ की हालत गंभीर
Sadar, Lucknow | Oct 21, 2026 पारा के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मरणासन्न हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े सीमेंट लदे ट्रकों से हादसों का खतरा बना रहता है। इन ट्रकों से छोटे वाहनों में सीमेंट की बोरियां लादने का कारोबार होता है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिरा रहता है।