खलीलाबाद: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
महुली थाना क्षेत्र के दीकतौली गांव के पास सड़क हादसे में जोगराजा निवासी प्रिंस पांडे (पुत्र कमलेश पांडे) की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बेलौहा स्थित ननिहाल जाते समय उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जा