मोराबादी मैदान में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मॉर्निंग वॉकर समूह के लिए रविवार सुबह करीब दस बजे होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की और सुनील यादव के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।