करपी: दो कुर्की जब्ती वारंटी गिरफ्तार
Karpi, Arwal | May 26, 2026 स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में छापा मारकर दीपू शर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा करपी बेलदार टोला में छापेमारी कर मोती बिंद को गिरफ्तार किया गया ।दोनों के खिलाफ कुर्की जप्ती का वारंट निर्गत था।दोनों आरोपियों को मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया गया।