जगदलपुर: शहीद स्मारक में कांग्रेस नेताओं की मूर्तियों के तोड़फोड़ से गुस्साए कांग्रेसियों ने निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग की
लालबाग में आईजी बंगले के सामने स्थित इस स्मारक में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्त्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।