जगदलपुर: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और प्राचार्यों को दिए निर्देश
कलेक्टर हरीश एस ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को शिक्षण संस्थानों और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में पंजीकृत बच्चों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।