बेल्थरा रोड: करीमगंज के पास सरयू किनारे मिला युवक का शव, पहचान को लेकर संशय, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, रसड़ा सीओ ने जारी किया बयान
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज स्थित सरयू किनारे मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान कराने का प्रयास स्थानीय लोगों की मदद से किया जा रहा है।