रॉबर्ट्सगंज: कोन थाना पुलिस की साइबर टीम ने महिला को ₹50 हजार की रकम वापस कराई
सोनभद्र में साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। थाना कोन की साइबर टीम ने एक महिला के साथ हुई 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है,,कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी पूजा देवी के साथ 50 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़िता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना कोन की कार्रवाई शुरू हुई।