शाहबाद: भुट्टों में अंकुरित हो गए मक्के के दाने, किसान को हुआ लाखों का नुकसान
Shahbad, Baran | Oct 8, 2026 ढिकवानी गांव में किसान राजेश मेहता की 50 बीघा मक्के की फसल खराब हो गई। किसान ने नामी कंपनी का हाईटेक 5106 बीज बोया था। फसल अच्छी होने से बंपर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन पकने से पहले ही भुट्टों के अंदर दाने अंकुरित होने लगे। इससे दाना सड़ने लगा और फसल मंडी में बिक्री योग्य नहीं रही।