धमतरी: ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित जल जगार उत्सव में शामिल हुईं कलेक्टर,जल को संरक्षित करने की अपील
जिले में जल संरक्षित करने की दिशा में कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी में रेल्वे विभाग द्वारा सीएसआर मद से साढ़े 5 एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले तालाब गहरी एवं सौंदर्यीकरण कार्य का कलेक्टर गांधी की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों नेे आज शुभारंभ किया।