धमतरी: एसपी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस ऑफिसर मेस में किया गया वृक्षारोपण
पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया जाता है।जिसके अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस रुद्री में छायादार व फलदार पौधों का पौधा रोपित किया गया है।एसपी द्वारा समस्त प्राणी जगत के जीवन में वृक्षो के महत्व के बारे में संदेश दिया।