हरदोई: हरदोई में प्रशासनिक फेरबदल: तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, सदर एसडीएम को शहाबाद भेजा गया
Hardoi, Hardoi | Apr 21, 2026 हरदोई जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत सदर, शाहाबाद और सवायजपुर तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।