सज्जनगढ़: राठ धनराज गांव में घर की अलमारी से लाखों के आभूषण चोरी, संदेह के आधार पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के राठ धनराज गांव में एक घर से रहस्यमय तरीके से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रणजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने रविवार सुबह सज्जनगढ़ थाने में उपस्थित होकर इस संबंध में एक लिखित रिपोर्ट पेश की है। प्रार्थी ने संदेह के आधार पर गांव की ही निवासी रोशनी पुत्री प्रकाश हरिजन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।