बहराइच: राजकीय पॉलिटेक्निक के पास मैजिक लोडर से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ सब्जी का ठेला, पुलिस ने दिलाई क्षतिपूर्ति
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत बहराइच भिनगा मार्ग स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के पास एक मैजिक लोडर ने सब्जी के ठेले में ठोकर मार दी। इस घटना में नहसुतिया निवासी भागेलु का सब्जी का ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ सब्जी व्यवसायी की मदद की बल्कि उसको हूई क्षति की क्षतिपूर्ति भी दिलाई।