📢नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान।
🔶श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में दिनांक 28/06/2026 को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
🔶अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया।
🔶*अभियान की मुख्य कार्यवाही:*
1. ड्रंकन ड्राइविंग: नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 05 चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
2. प्रेशर हॉर्न: 18 वाहनों का चालान किया गया।
3. नंबर प्लेट/HSRP: 15 वाहनों का चालान काटा गया।
4. हूटर: 01 वाहन का चालान किया गया।
5. कुल कार्यवाही: अभियान के अंतर्गत कुल 134 वाहनों का चालान कर लगभग ₹4,00,000 का जुर्माना लगाया गया।
🔶यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट व अवयस्क चालकों के विरुद्ध चलाया गया। @uppolice @IgRangeVaranasi
@adgzonevaranasi
Ghazipur, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026