गलत इंजेक्शन और ड्रिप से बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में युवक की मौत
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पारड़ाथूर गांव में पूंजीलाल ननोमा की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता बाबूलाल पुत्र धनजी ननोमा ने गांव के निजी चिकित्सक डॉ. हितेंद्र उर्फ सुखलाल पर गलत इंजेक्शन और ड्रिप लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कफ और बुखार के इलाज के लिए पूंजीलाल को क्लीनिक ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाबूलाल की शिकायत पर दोवड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
#Dungarpur #Dovda #Paradathur #PoonjilalNanoma #MedicalNegligence