मखदुमपुर: मननपुर गांव के बधार से दो ट्रांसफार्मर की चोरी, किसानों में चिंता
मखदुमपुर प्रखंड के मननपुर गांव के बधार से अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात किसानों की सिंचाई के लिए लगाए गए दो ट्रांसफार्मरों की चोरी कर ली गई। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में गुरुवार के दिन 5 बजे बिजली विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि किया।