वाराणसी साइबर पुलिस ने 34 लाख के फ्रॉड मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, रेंज रोवर बरामद
Sadar, Varanasi | Mar 11, 2025 वाराणसी साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा पैन कार्ड कुटरचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन केवाईसी कराकर क्रेडिट कार्ड से 34 लाख का फ्रॉड करने मामले का खुलासा किया है।