चितईपुर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Mar 10, 2025 थानाध्यक्ष चितईपुर के कुशल नेतृत्व में नाबालिग की गुमशुदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में पीड़िता की बरामदगी करते हुए वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ उर्फ बुल्लू निवासी मौधा नसीरपुर बंगाली का पुरा सैदपुर थाना खानपुर गाजीपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को लठिया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।