कैंट जीआरपी ने होली से पहले 191 गुमशुदा और चोरी के मोबाइल का किया वितरण, मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखी
Sadar, Varanasi | Mar 11, 2025 वाराणसी: वाराणसी कैंट राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में से गुमशुदा एवं चोरी के 191 मोबाइल स्वामियों को वितरण कर होली की गिफ्ट देने का काम किया है. मोबाइल स्वामियों को होली के पहले मोबाइल मिलने से काफी खुशी देखी गई। ये मोबाइल गोवा, यूपी एवं बिहार सहित अन्य राज्यों के लोगों के थे।