बीरपुर: नौला पिकेट प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पुलिस पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार की कार्यशैली से आहत गारा गांव की पीड़िता सुनैना देवी ने सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पिकेट प्रभारी पर दुर्व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार तथा पति को कई घंटे तक पिकेट पर रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।