बरेली: रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी के मकान पर भतीजे ने किया कब्जा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी; बारादरी थाने में मामला दर्ज
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के फालतूनगंज निवासी रिटायर्ड जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने अपने सगे भतीजे योगेश और मोहल्ले के सरन पर गाली-गलौज, धमकी देने और मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह निजी काम से बरेली आए थे, तभी योगेश ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। बाद में सरन ने भी पुलिस के सामने धमकी दी।