16,580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला टनल परियोजना में सावन के महीने मैं भव्य यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन
Kullu Times
शिंकुला टनल परियोजना समुद्र तल से लगभग 16,580 फीट की ऊंचाई पर निर्माणाधीन शिंकुला टनल परियोजना में सावन माह के पावन अवसर पर गुम्बोक रंजन पर्वत एवं बीआरओ (BRO) कैंप परिसर में श्रद्धा, आस्था एवं जनकल्याण की भावना के साथ भव्य वैदिक यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व बीआरओ अथॉरिटी, इंजीनियर पंडित आशीष शर्मा, टीम लीडर जय किशोर भारती, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विक्रम चौधरी, बीआरओ के कैप्टन तथा उनकी पूरी टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
यज्ञ का शुभ अनुष्ठान इंजीनियर पंडित आशीष शर्मा के सान्निध्य एवं सहयोग से उनके करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से शिंकुला टनल परियोजना की सफलता, सभी कर्मियों की सुरक्षा तथा कार्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह यज्ञ सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षित कार्य वातावरण एवं परियोजना की निरंतर सफलता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक वर्ष सावन माह मैं इसी प्रकार यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन करने का सुझाव दिया, ताकि भगवान शिव की कृपा से शिंकुला टनल का निर्माण कार्य निरंतर सुरक्षित, सुचारु एवं सफलतापूर्वक आगे बढ़ता रहे।यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बीआरओ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 16,580 फीट जैसी दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान आस्था, सामूहिक सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
Kullu, Kullu | Aug 5, 2026