हाजीपुर: वैशाली: SP कार्यालय में डायल-112 सेवा पर तैनात कर्मियों की हुई बैठक
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके सोमवार को शाम लगभग 4:00 बजे बताया गया। वैशाली के द्वारा कार्यालय स्थित सभाकक्ष में डायल-112 सेवा पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, सिपाही एवं वाहन चालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और बेहतर करना रहा।