सिराथू: भाइयों के बीच झगड़े में दखलअंदाजी कर एक भाई पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने टांडा ससुर खदेरी पुल से किया गिरफ्तार
सिराथू तहसील क्षेत्र के टांडा गांव में ससुर खदेरी नदी पुल से पुलिस ने सोमवार दोपहर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है रविवार को टांडा के शंभूनाथ ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बेटे विनोद पवन के बीच झगड़ा हो रहा था।गांव के साबिर ने दखलअंदाजी किया और फिर विनोद पर हमला कर दिया।तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।चालान कर दिया गया।