रविवार की रात सिराथू इलाके के क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने से गुजरने वाले एक ऑटो को देखकर सभी लोग दंग रह गए। क्योंकि इस ऑटो में पीछे लगी एक पट्टी पर छह लोग खड़े होकर सफर करते नजर आए हैं।सड़क पर एक भी पुलिस नहीं थी,जान हथेली पर लेकर सफर किया जा रहा था,जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।यह ऑटो सिराथू सीओ ऑफिस के सामने से गुजर कर सिराथू की ओर गया है।