सिंघेश्वर: श्रावणी मेले के लिए बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम पूरी तरह तैयार, 30 जुलाई से गूंजेगा 'बोल बम'
30 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेले के लिए विश्व प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम पूरी तरह तैयार है। 25 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल, आकर्षक रोशनी, सीसीटीवी निगरानी, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार पहली बार शिवगंगा में बोटिंग की सुविधा भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगी।