जगदलपुर: दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने स्थानीय दुर्गा मन्दिर प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग शिविर में उपस्थित लोगों योग की महत्ता का सन्देश दिया। रूप नारायण सिन्हा कहा कि योग प्रशिक्षक तैयार कर सभी स्कूलों में योग कराया जाएगा। इसकी शुरुवात सरस्वती शिशु मंदिरों से होगी।