शामली: पुलिस लाइन शामली में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 रविवार को पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन शामली में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दीर्घकालिक बीमारियों से संबंधित जांच भी की गई।