भोरे: बनकटा खास गांव में एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा खास गांव में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को धर दबोचा। अपराध के विरुद्ध पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बनकटा खास गांव में अपराध की योजना बनाई जा रही है। जिस पर यह कार्रवाई की गई।