भोरे: हरदिया गांव के पास चंवर में गेहूं के खेत में मिले अधेड़ के शव की 5 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पहचान की हो रही कोशिश
भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास चंवर में गेहूं के खेत में गत बुधवार को फुल पैंट और हाफ स्वेटर पहने एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी पहचान उस समय भी नहीं हो पाई थी। 5 दिन बीतने के बाद भी उस शव की पहचान नहीं हो पा रही है। बता दें कि उस अधेड़ के शव को जानवरों ने नोच कर खा लिया था। जिसके कारण शव की पहचान करने में कठिनाई हो रही है।