अंबाह: बाजार व्यवस्था सुधारने उतरे नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाहा, व्यापारियों और ठेला संचालकों से किया सीधा संवाद
Ambah, Morena | Jun 2, 2026 अंबाह में बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाहा ने व्यापारियों और हाथ ठेला संचालकों से संवाद किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, फुटपाथ और सड़कों को बाधामुक्त रखने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। व्यापारियों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाते हुए बाजार को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।